NEET UG Counselling 2026: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, MCC ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Thecity news
3 Min Read

NEET-UG 2026 के माध्यम से एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार, ऑल इंडिया कोटा की प्रथम चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा।

इस वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। साथ ही सभी संस्थानों और काउंसलिंग प्राधिकरणों को निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग शेड्यूल

चरणतिथि
प्रथम राउंड4 अगस्त – 17 अगस्त 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि22 अगस्त 2026
द्वितीय राउंड24 अगस्त – 2 सितंबर 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि8 सितंबर 2026
तृतीय राउंड10 सितंबर – 18 सितंबर 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि26 सितंबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी राउंड28 सितंबर – 3 अक्टूबर 2026
अंतिम जॉइनिंग तिथि10 अक्टूबर 2026

स्टेट कोटा काउंसलिंग शेड्यूल

चरणतिथि
प्रथम राउंड13 अगस्त – 22 अगस्त 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि28 अगस्त 2026
द्वितीय राउंड31 अगस्त – 8 सितंबर 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026
तृतीय राउंड16 सितंबर – 26 सितंबर 2026
जॉइनिंग की अंतिम तिथि1 अक्टूबर 2026
स्ट्रे वैकेंसी राउंड3 अक्टूबर – 5 अक्टूबर 2026
अंतिम जॉइनिंग तिथि10 अक्टूबर 2026

8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

एमसीसी के अनुसार देशभर के मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा। इसके बाद भी खाली सीटों को भरने के लिए निर्धारित काउंसलिंग राउंड जारी रहेंगे। सभी मेडिकल कॉलेजों और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों को तय समयसीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाएगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए प्रमुख बदलाव

  • अपग्रेडेशन चुनने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा कॉलेज में केवल औपचारिकताओं के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट ऑनलाइन सुरक्षित रहेगी।
  • अभ्यर्थी अब एमसीसी पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन इस्तीफा (Resignation) दे सकेंगे।
  • डीम्ड यूनिवर्सिटी के एनआरआई कोटे के उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए कई डिजिटल सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

एमसीसी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Share This Article