‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का चढ़ा पारा, आम्रपाली की गॉसिप सुनकर हुए नाराज; निरहुआ से भी बिगड़ी बात!

Thecity news
4 Min Read

रियलिटी शो में भोजपुरी सितारे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल रहे हैं। नए प्रोमो में पवन सिंह आम्रपाली की बातों पर भड़कते नजर आए, वहीं आम्रपाली और निरहुआ के बीच भी तनाव की झलक दिखाई दी।

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों भोजपुरी सितारों की महफिल और उनके बेबाक खुलासों को लेकर चर्चा में है। शो में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, निरहुआ, काजल राघवानी और पवन सिंह जैसे सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करते नजर आ रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह आम्रपाली की गॉसिप सुनकर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे प्रोमो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है।

आम्रपाली की गॉसिप सुनकर गुस्साए पवन सिंह

‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में पवन सिंह को एक क्लिप दिखाई जाती है। इसमें नीलम सिंह कहती हैं कि उन्होंने सुना है कि पवन सिंह को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है।

इसके बाद आम्रपाली दुबे कहती नजर आती हैं कि पवन सिंह लड़कियों के शौकीन हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियों की यह गॉसिप सुनकर पवन सिंह नाराज हो जाते हैं। वह साफ कहते हैं कि उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है।

निरहुआ की बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली

शो के दूसरे प्रोमो में निरहुआ, भारती सिंह के साथ आम्रपाली दुबे के नखरों को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान आम्रपाली उनकी बातें सुन लेती हैं और भावुक होकर रो पड़ती हैं।

प्रोमो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि शो में आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते को लेकर भी बड़ा खुलासा हो सकता है। शो में आम्रपाली को निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बार-बार पूछे जाने के बावजूद आम्रपाली निरहुआ को अपना दोस्त ही बताती रही हैं।

भोजपुरी सितारों ने शो में किए कई खुलासे

‘भोजपुरी बवाल’ में अब तक कई भोजपुरी सितारे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर चुके हैं।

  • काजल राघवानी का दावा है कि एक फिल्म में पवन सिंह उन्हें जबरन किस करना चाहते थे। उनके मना करने पर पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए।
  • आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं। उनके इस फैसले से परिवार को आपत्ति है, लेकिन आम्रपाली ने कहा कि इससे उन्हें खास फर्क नहीं पड़ता।
  • पवन सिंह भी अपनी अधूरी मोहब्बत का दर्द साझा कर चुके हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उनका प्यार अधूरा रह गया।

लगातार चर्चा में है ‘भोजपुरी बवाल’

‘भोजपुरी बवाल’ अपने बेबाक कंटेंट और भोजपुरी सितारों के निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों के कारण चर्चा में बना हुआ है। नए प्रोमो में पवन सिंह का गुस्सा और आम्रपाली-निरहुआ के बीच दिखाई गई भावुकता ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Share This Article