शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,300 के पार

Thecity news
3 Min Read

सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक संकेतों के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक या 0।28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,765 और निफ्टी 52 अंक या 0।22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,305 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार की शुरुआती तेजी को आईटी शेयरों से खासा समर्थन मिला।

आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ प्रमुख गेनर्स रहे। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

वहीं, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक में कमजोरी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166 अंक या 0।26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,900 पर था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0।46 प्रतिशत चढ़कर 20,068 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के इन शेयरों में दिखी खरीदारी

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एनटीपीसी, ट्रेंट, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एसबीआई और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, बीईएल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एमएंडएम में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा

जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में कमी जैसे सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार को मजबूती मिली। उनके अनुसार, अमेरिकी सरकार की ओर से लंबी अवधि के बॉन्ड बायबैक की सीमा 2 अरब डॉलर से बढ़ाकर 4 अरब डॉलर किए जाने के बाद 30 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट आई है।

1।5 प्रतिशत फिसला ब्रेंट क्रूड

कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 1।5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91।35 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1।60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85।68 डॉलर प्रति बैरल पर था।

अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद

इससे पहले शुक्रवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। डाओ जोन्स में 0।98 प्रतिशत और नैस्डैक में 0।43 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों से मिले इन संकेतों का असर सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआती चाल पर भी दिखाई दिया।

Share This Article