अक्षय कुमार की ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 237 करोड़ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 199 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में एक साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें कुछ बड़े बजट की फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं, जबकि कम बजट की कुछ फिल्मों ने शानदार कमाई करके सबका ध्यान खींचा है। इसी बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है।
‘हैवान’ की कमाई धीमी
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लंबे समय बाद दोनों कलाकारों के साथ आने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और अक्षय कुमार इसमें विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कमाई रिलीज के बाद उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी। ‘हैवान’ ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए। चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई 0.70-0.70 लाख रुपये रही। वहीं, बुधवार को फिल्म ने 0.55 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
भारत में ‘हैवान’ का कुल नेट कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 13.61 करोड़ रुपये बताया गया है।
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सबको चौंकाया है।
फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत की, लेकिन तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। छठे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी है। बुधवार यानी 41वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल जारी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही 25.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। फिल्म में पुराने किरदारों की वापसी के साथ कुछ नए कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
रिलीज के 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 281.14 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘इरुमुडी’ की कमाई में आई सुस्ती
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 92.15 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 57.60 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। बुधवार यानी 27वें दिन ‘इरुमुडी’ ने 0.95 लाख रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 185.15 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 236.45 करोड़ रुपये बताया गया है।

