गणपति बप्पा की विदाई पर भक्तों का भव्य सत्कार, राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल ने अल्पाहार-प्रसाद से किया स्वागत.

Thecity news
2 Min Read

राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल, नगरदास रोड, अंधेरी पूर्व के व्यापारियों ने गणेश भक्तों को कराया अल्पाहार एवं प्रसाद वितरण

मुंबई। गणेशोत्सव के समापन अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल, नगरदास रोड, अंधेरी पूर्व के व्यापारियों द्वारा गणेश विसर्जन के लिए जा रहे गणेश भक्तों के स्वागत एवं सेवा के लिए विशेष अल्पाहार एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुजरात के विधायक हीरा भाई सोलंकी ने अपने भतीजे दिव्येश भाई सोलंकी एवं विजय भाई सोलंकी के साथ किया। इस अवसर पर गणेश भक्तों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अल्पाहार एवं प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनेक गणमान्य एवं विशेष अतिथियों ने उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इनमें मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, वर्तमान नगरसेविका दिशा यादव, समाजसेवक रमाकांत शुक्ला, वनिता ताई कुंभार एवं प्रमोद पांडे सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने गणेश भक्तों एवं आयोजनकर्ताओं को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सेवा एवं सामाजिक एकता की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन हमर लाल पालीवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गणेश विसर्जन के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” का संदेश देते हुए गणेश भक्तों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

Share This Article