AI Chatbot Claude Offer: एंथ्रोपिक ने यूज लिमिट बढ़ाई, यूजर्स अब दोगुना इस्तेमाल कर सकेंगे

Thecity news
3 Min Read

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी Anthropic ने अपने लोकप्रिय AI चैटबॉट Claude के यूजर्स के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि सीमित समय के लिए यूजर्स की उपयोग सीमा (यूज लिमिट) बढ़ाई जाएगी, जिससे लोग पहले की तुलना में ज्यादा बार क्लॉड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि यह कदम उन यूजर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उठाया गया है जो नियमित रूप से क्लॉड का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस प्लेटफॉर्म को लोकप्रिय बनाने में योगदान दे रहे हैं।

यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा

इस ऑफर के तहत यूजर्स को अपनी सामान्य यूज लिमिट से लगभग दोगुना इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। यानी एक तय समय के अंदर वे पहले से अधिक सवाल पूछ सकेंगे या अपने काम पूरे कर सकेंगे।

यह अतिरिक्त सुविधा खासतौर पर तब मिलेगी जब यूजर्स व्यस्त समय (पीक टाइम) के बाहर क्लॉड का उपयोग करेंगे। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगी और यह सुविधा अपने आप लागू हो जाएगी।

कब तक मिलेगा ऑफर का फायदा

कंपनी के मुताबिक यह विशेष ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा। यूजर्स इसे 13 मार्च से 27 मार्च के बीच इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस दौरान जो लोग ऑफ-पीक समय में Claude का उपयोग करेंगे, उन्हें अतिरिक्त यूज लिमिट का लाभ मिलेगा। यह सुविधा क्लॉड के वेब वर्जन, डेस्कटॉप ऐप और मोबाइल ऐप तीनों पर लागू होगी।

अन्य सेवाओं पर भी लागू होगा ऑफर

Anthropic के अनुसार यह ऑफर क्लॉड के कई इंटीग्रेशन टूल्स पर भी लागू होगा। इनमें क्लॉड कोवर्क, क्लॉड कोड, क्लॉड फॉर एक्सेल और क्लॉड फॉर पावरपॉइंट जैसी सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी ने पहले भी सीमित यूजर्स के लिए इस तरह की सुविधा दी थी, लेकिन इस बार इसे ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि यह ऑफर केवल सामान्य यूजर्स के लिए है और एंटरप्राइज ग्राहकों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

Share This Article