तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, फिर भी 1000 करोड़ पार कर रचा इतिहास

Thecity news
3 Min Read

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि, रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया, लेकिन इसके बावजूद यह कई मायनों में इतिहास रचने में सफल रही है।

शुरुआती दो हफ्तों में किया धमाकेदार प्रदर्शन

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पहले ही हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और 263.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।

हालांकि तीसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही कमाई में गिरावट देखने को मिली। 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़ और 18वें दिन 28.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद 19वें और 20वें दिन कमाई गिरकर करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई।

तीसरे बुधवार को सिंगल डिजिट में कलेक्शन

तीसरे बुधवार यानी 21वें दिन फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक की सबसे कम कमाई है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

भले ही कलेक्शन में गिरावट आई हो, लेकिन तीसरे बुधवार के आंकड़ों के मामले में धुरंधर 2 टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है।

तीसरे बुधवार कलेक्शन में टॉप फिल्मों में शामिल

तीसरे बुधवार के कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में

  • धुरंधर – 20.90 करोड़ (पहला स्थान)
  • पुष्पा 2 – 19.5 करोड़ (दूसरा स्थान)
  • बाहुबली 2 – 12 करोड़ (तीसरा स्थान)

वहीं धुरंधर 2 7.90 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर काबिज हो गई है।

अब भी बनी हुई है साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

तीसरे हफ्ते में रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद धुरंधर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है।

रणवीर सिंह की यह फिल्म कई पैन इंडिया फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरकर सामने आई है।

Share This Article