अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना दो दिनों में 1,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,110 रुपये तक महंगा हो चुका है। वहीं, औद्योगिक मांग में सुस्ती के बीच चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
दो दिनों में 1,210 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट सोना
मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों में 10 ग्राम सोने के भाव में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और महंगाई के आंकड़ों से पहले निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि को सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
बाजार विशेषज्ञों की नजर अब इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिका के PPI और CPI आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिलने की उम्मीद है।
10 ग्राम सोने का शहरवार भाव
देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,55,510 रुपये | 1,42,560 रुपये | 1,16,670 रुपये |
| मुंबई | 1,55,360 रुपये | 1,42,410 रुपये | 1,16,520 रुपये |
| कोलकाता | 1,55,360 रुपये | 1,42,410 रुपये | 1,16,520 रुपये |
| चेन्नई | 1,55,680 रुपये | 1,42,710 रुपये | 1,20,410 रुपये |
| बेंगलुरू | 1,55,360 रुपये | 1,42,410 रुपये | 1,16,520 रुपये |
| हैदराबाद | 1,55,360 रुपये | 1,42,410 रुपये | 1,16,520 रुपये |
| लखनऊ | 1,55,510 रुपये | 1,42,560 रुपये | 1,16,670 रुपये |
| पटना | 1,55,410 रुपये | 1,42,460 रुपये | 1,16,570 रुपये |
| जयपुर | 1,55,510 रुपये | 1,42,560 रुपये | 1,16,670 रुपये |
| अहमदाबाद | 1,55,410 रुपये | 1,42,460 रुपये | 1,16,570 रुपये |
पांच दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की कीमतों में पांच दिनों तक स्थिरता रहने के बाद अब लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 1 और 2 सितंबर को चांदी 5,000-5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी, जबकि 3 सितंबर को इसमें 5,000 रुपये की तेजी आई थी।
आज के ताजा भाव के अनुसार, दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं, चेन्नई में चांदी 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर है, जो प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक भाव है।
PPI और CPI आंकड़ों पर बाजार की नजर
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, इस सप्ताह बाजार की सबसे बड़ी नजर अमेरिका के PPI यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स और CPI यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर रहेगी। PPI के आंकड़े गुरुवार और CPI के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे।
FOMC बैठक से पहले बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव
गौरव गर्ग के मुताबिक, अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से यह संकेत मिल सकता है कि फेडरल रिजर्व सितंबर में होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी यानी FOMC की बैठक में ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

