स्टेडियम में दिखा बॉलीवुड और अंबानी परिवार का जलवा, रणबीर-आलिया से लेकर वरुण धवन और अनिल कपूर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
भारत ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली। अब भारतीय टीम 8 मार्च को खिताबी मुकाबला खेलेगी। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए क्रिकेट फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां भी स्टेडियम में मौजूद रहीं। टीम इंडिया की जीत के बाद स्टेडियम में जश्न का माहौल देखने को मिला।
मैच के दौरान Ranbir Kapoor अपनी पत्नी Alia Bhatt और बेटी Raha Kapoor के साथ टीम इंडिया को सपोर्ट करते नजर आए। तीनों ने भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी और पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए। राहा भी कई बार ताली बजाते हुए भारतीय टीम को चीयर करती नजर आईं।
इस दौरान अंबानी परिवार के कई सदस्य भी स्टेडियम में मौजूद रहे। Nita Ambani मैच का आनंद लेते हुए दिखाई दीं। उनके साथ Mahika Sharma और हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य भी मौजूद थे। इसके अलावा Radhika Merchant, Shloka Mehta, Isha Ambani और Akash Ambani भी परिवार के साथ मैच देखते नजर आए।
भारत की जीत के बाद Nita Ambani की खुशी देखने लायक थी। टीम इंडिया के जीतते ही वह खुशी से उछलती नजर आईं और स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया।
उधर बॉलीवुड से Varun Dhawan और Anil Kapoor भी मैच देखने पहुंचे थे। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाते नजर आए। इंग्लैंड के विकेट गिरने पर दोनों की एक्साइटमेंट देखने लायक थी।
मैच के दौरान Anil Kapoor के कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। खासकर जब Sanju Samson ने शानदार प्रदर्शन किया तो अनिल कपूर का मशहूर ‘झक्कास’ अंदाज भी देखने को मिला।

