भारत में 2.2 लाख करोड़ रुपये ‘लावारिस’, शेयर बाजार से बैंक तक फंसी बड़ी रकम; ऐसे करें चेक

Thecity news
2 Min Read

नई दिल्ली: देश में बैंक, शेयर बाजार, बीमा और ईपीएफ जैसे क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में पैसा बिना दावे के पड़ा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2025 तक करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति ऐसी है, जिस पर अब तक किसी ने दावा नहीं किया है।

शेयर बाजार में 89,000 करोड़ रुपये फंसे

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 89,000 करोड़ रुपये की रकम 1671 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में फंसी हुई है, जो निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) के पास जमा है।
करीब 166 करोड़ शेयर ऐसे हैं जिन पर कोई दावा नहीं किया गया है।

इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं, जिनकी हिस्सेदारी 15% से अधिक बताई जा रही है।

अलग-अलग सेक्टर में फंसी रकम

  • बैंक डिपॉजिट: 97,545 करोड़ रुपये (भारतीय रिजर्व बैंक के DEA फंड में)
  • बीमा: 20,062 करोड़ रुपये
  • ईपीएफ: 10,915 करोड़ रुपये
  • म्यूचुअल फंड: 3,452 करोड़ रुपये

ईपीएफ के 38% अकाउंट 5-10 साल से निष्क्रिय हैं, जबकि 21% खाते 20 साल से ज्यादा समय से क्लेम नहीं किए गए हैं।

महंगाई से घट रही वैल्यू

विशेषज्ञों का कहना है कि यह पैसा सिर्फ बेकार ही नहीं पड़ा है, बल्कि महंगाई के कारण इसकी वास्तविक वैल्यू भी लगातार घट रही है।

क्यों नहीं कर पा रहे लोग दावा?

इसके पीछे मुख्य कारण हैं:

  • निवेश में नॉमिनी का नाम न जोड़ना या अपडेट न करना
  • परिवार के सदस्यों को निवेश की जानकारी न होना
  • क्लेम प्रक्रिया की सही जानकारी का अभाव

ऐसे करें अपना पैसा चेक

अगर आपको लगता है कि आपके या आपके परिवार का पैसा कहीं फंसा हो सकता है, तो आप इसे आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • शेयर/डिविडेंड: IEPFA की वेबसाइट पर जाकर
  • बैंक डिपॉजिट: UDGAM पोर्टल के जरिए
  • बीमा/म्यूचुअल फंड: संबंधित कंपनियों से संपर्क कर
Share This Article