IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की चौथी लगातार जीत, RCB को 6 विकेट से हराया; वैभव-जुरेल की तूफानी बल्लेबाज़ी

Thecity news
4 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वें मुकाबले में Rajasthan Royals ने Royal Challengers Bengaluru को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले राजस्थान ने Mumbai Indians, Gujarat Titans और Chennai Super Kings को मात दी थी। वहीं, RCB की यह इस सीजन की पहली हार रही।


टॉस जीतकर गेंदबाजी, RCB ने बनाया 201 रन

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। RCB की शुरुआत खराब रही, लेकिन Rajat Patidar (63) और Venkatesh Iyer (29) की पारियों के दम पर टीम ने 20 ओवर में 201/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।


वैभव-जुरेल की तूफानी बल्लेबाज़ी से आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए Vaibhav Suryavanshi (78) और Dhruv Jurel (81*) ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी कर मैच को एकतरफा बना दिया। दोनों ने शुरुआती ओवरों में ही RCB को मुकाबले से बाहर कर दिया और राजस्थान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।


पाटीदार का 10वां IPL अर्धशतक

रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन बनाते हुए अपने IPL करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
यह राजस्थान के खिलाफ उनका दूसरा अर्धशतक रहा। इस पारी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 3,000 रन भी पूरे कर लिए।


वैभव सूर्यवंशी की 300 स्ट्राइक रेट वाली पारी

वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 300 रही।
उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया। यह उनके IPL करियर का तीसरा अर्धशतक है।


रिकॉर्ड साझेदारी ने बदला मैच

वैभव और जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी हुई, जो IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज साझेदारी में शामिल हो गई।
इससे पहले Abhishek Sharma और Travis Head ने IPL 2024 में 38 गेंदों में 131 रन जोड़े थे।


वैभव बने पावरप्ले के सबसे खतरनाक बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में तीसरी बार अर्धशतक जड़ा और IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने KL Rahul, Wriddhiman Saha, Yashasvi Jaiswal और Ishan Kishan जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।


जुरेल का शानदार अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
यह उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा और इस सीजन में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है।


संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे

Sandeep Sharma ने इस मैच में 1 विकेट लेकर IPL में अपने 150 विकेट पूरे किए।
वह 2013 से IPL खेल रहे हैं और अब तक 140 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।


मैच में बने अन्य बड़े रिकॉर्ड

  • पाटीदार 8 लगातार जीत के बाद मैच हारने वाले दूसरे कप्तान बने
  • Gautam Gambhir 10 लगातार जीत के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं
  • राजस्थान ने IPL इतिहास में पांचवीं बार 200+ लक्ष्य हासिल किया
  • पावरप्ले में 97/1 — RR का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
Share This Article