Indian Army Agniveer Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 10 अप्रैल, जानें पूरी डिटेल

Thecity news
4 Min Read

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 थी। उम्मीदवार Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन की तारीख और परीक्षा शेड्यूल

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और अब इसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। लिखित परीक्षा 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।


किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया में कई श्रेणियों के पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
  • अग्निवीर (टेक्निकल)
  • अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

इसके अलावा जेसीओ/ओआर कैटेगरी के तहत धार्मिक शिक्षक, हवलदार एजुकेशन, सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट/वेटनरी पदों पर भी आवेदन किए जा सकते हैं।


आयु सीमा में छूट

  • अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन: 17.5 से 22 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच)
  • सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet): 17.5 से 23 वर्ष
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • अग्निवीर GD: 10वीं पास, 45% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 33%
  • अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स, इंग्लिश) में 50%
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर: 12वीं में 60% और प्रत्येक विषय में 50%
  • ट्रेड्समैन (10वीं): 10वीं पास, प्रत्येक विषय में 33%
  • ट्रेड्समैन (8वीं): 8वीं पास

ट्रेड्समैन पद के लिए जरूरी निर्देश

8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन उम्मीदवारों को आवेदन के समय ट्रेड का चयन करना अनिवार्य होगा।

  • 10वीं पास: अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं
  • 8वीं पास: अधिकतम 2 ट्रेड चुन सकते हैं
    यदि ट्रेड नहीं चुना तो मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं होगा।

फिजिकल टेस्ट डिटेल

भर्ती के लिए 1.6 किमी दौड़ और पुल-अप्स के आधार पर चार ग्रुप बनाए गए हैं:

  • ग्रुप 1: 5:30 मिनट दौड़ + 10 पुल-अप्स
  • ग्रुप 2: 5:45 मिनट दौड़ + 9 पुल-अप्स
  • ग्रुप 3: 6:00 मिनट दौड़ + 8 पुल-अप्स
  • ग्रुप 4: 6:15 मिनट दौड़ + 7 पुल-अप्स

साथ ही 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे।


शारीरिक मापदंड

  • लंबाई: सामान्यतः 170 सेमी (राज्य अनुसार छूट संभव)
  • छाती: 77 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी)
  • क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेमी

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों (GEN/OBC/EWS/SC/ST) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।


अग्निवीर योजना क्या है

Agnipath Scheme के तहत सेना में 4 साल के लिए भर्ती की जाती है।

  • 4 साल बाद 75% अग्निवीर सेवा से बाहर हो जाएंगे
  • 25% को स्थायी नौकरी मिलेगी

सैलरी और फायदे

  • पहला साल: ₹30,000 प्रति माह
  • चौथा साल: ₹40,000 प्रति माह
  • 4 साल बाद लगभग ₹11.71 लाख सेवा निधि पैकेज

इसके अलावा 48 लाख का बीमा, 30 दिन की वार्षिक छुट्टी और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।


महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार को उसी राज्य से आवेदन करना होगा जहां से भर्ती रैली हो रही है
  • परीक्षा केंद्र के 5 विकल्प भरने होंगे
  • 10वीं/12वीं के अपीयरिंग उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं
Share This Article