LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर के दाम में आज बदलाव नहीं, जानें घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट

Thecity news
3 Min Read

1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे, घरेलू गैस की कीमत स्थिर रही; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज का रेट

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 1 सितंबर 2026 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद से कीमतें उसी स्तर पर बनी हुई हैं। वहीं, सितंबर की शुरुआत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग होती हैं। घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल मुख्य रूप से घरों में किया जाता है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

हर जगह 25 दिन बाद बुक कर सकते हैं नया सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में 25 दिन के अंतराल के बाद नया एलपीजी सिलेंडर बुक किया जा सकता है

इसके अलावा गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी है। सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान ओटीपी के जरिए भी सत्यापन किया जाता है।

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का आज का भाव

शहरवार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है:

  • चेन्नई: 957.50 रुपये
  • मुंबई: 941.50 रुपये
  • कोलकाता: 968 रुपये
  • दिल्ली: 942 रुपये

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले जून में बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले मार्च में भी दाम बढ़ाए गए थे। दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर घरेलू सिलेंडर की कीमत में कुल 87 रुपये का इजाफा हुआ था।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का भाव

शहरवार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहरकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2,747 रुपये
मुंबई2,701 रुपये
कोलकाता2,884 रुपये
चेन्नई2,916.50 रुपये
गुरुग्राम2,764.50 रुपये
नोएडा2,747.50 रुपये
बेंगलुरु2,832 रुपये
भुवनेश्वर2,919 रुपये
चंडीगढ़2,769.50 रुपये
हैदराबाद2,996 रुपये
जयपुर2,776 रुपये
लखनऊ2,870 रुपये
पटना3,029 रुपये
तिरुअनंतपुरम2,784 रुपये

जुलाई और अगस्त में कम हुए थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम

सितंबर से पहले जुलाई और अगस्त 2026 में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। दोनों महीनों को मिलाकर सिलेंडर के दाम में करीब 400 रुपये की कमी हुई थी।

हालांकि, सितंबर की शुरुआत में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद से अब तक इसमें कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

Share This Article