एमएमसी जोन में माओवादियों का बड़ा हथियार डंप बरामद, जंगल से AK-47 समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

Thecity news
3 Min Read

गड़चिरोली: महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुरकुटडोह इलाके के टाकेझरी बेवारटोला डैम के जंगल क्षेत्र से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

जिला पुलिस दल ने बताया कि यह ऑपरेशन आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। पुलिस ने जमीन के नीचे दबाकर रखे गए माओवादियों के डंप को सफलतापूर्वक जब्त किया है।

🔁 आत्मसमर्पण योजना से मिली बड़ी कामयाबी

सरकार द्वारा वर्ष 2025 से लागू की गई नक्सली आत्मसमर्पण योजना के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले माओवादियों से लगातार अहम जानकारियां मिल रही हैं।

इस योजना के अंतर्गत

  • 28 नवंबर 2025 को एमएमसी जोन के प्रवक्ता और एसजेडसीएम पद पर तैनात अनंत उर्फ विकास नवजोत नागपुरे ने अपने 10 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था।
  • वहीं 13 दिसंबर 2025 को दरेकसा एरिया कमेटी कमांडर रोशन वेजा ने अपने 2 साथियों सहित जीआरबी डिवीजन की दरेकसा एरिया कमेटी के कुल 14 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया।

🔫 ये हथियार और सामग्री हुई बरामद

माओवादियों के छिपाए गए डंप से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है, जिसमें शामिल हैं:

  • 1 AK-47 राइफल
  • 2 SLR राइफल
  • 1 .45 कोल्ट ऑटोमैटिक पिस्टल
  • 1 12 बोर राइफल
  • 1 क्लेमोर माइन
  • 3 AK-47 मैगजीन
  • 9 SLR मैगजीन
  • 1 INSAS मैगजीन
  • 187 SLR राउंड
  • 58 AK-47 राउंड
  • 15 INSAS राउंड
  • 303 राइफल राउंड
  • 12 (8mm) राउंड
  • 44 कोल्ट पिस्टल राउंड
  • 4 BGL शेल
  • 10 सुरकी शेल
  • 10 सुरका लॉन्चर राउंड
  • 8.5 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ
  • 83 लोहे के छर्रे
  • 2 सोलर प्लेट
  • 2 वायर बंडल
  • 1 वॉकी-टॉकी
  • 5 बैटरी
  • 1 कलर प्रिंटर
  • डेटोनेटर और अन्य सामग्री

👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक अंकीत गोयल और पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन में पुलिस निरीक्षक प्रमोद भातनाते, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय नाइक, पुलिस उप निरीक्षक श्रीकांत हत्तीमारे समेत C-60 स्क्वाड के जवान शामिल थे।

फिलहाल आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ जारी है और उनकी जानकारी के आधार पर जंगल क्षेत्र में आगे भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Share This Article