इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कर चुके युवाओं के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC India) ने 875 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों और विषयों में प्रशिक्षण के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
875 पदों पर होगी भर्ती
एनएलसी इंडिया द्वारा जारी भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों में पद निर्धारित किए गए हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस – 352 पद
- नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 221 पद
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 214 पद
- टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस – 88 पद
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस आदि में बी.ई., बी.टेक या डिप्लोमा की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार ने पहले किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अनुसार नियमानुसार छूट मिलेगी।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा।
मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड
चयनित अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- ट्रेड अप्रेंटिस – ₹12,000 प्रतिमाह
- नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस – ₹12,524 प्रतिमाह
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस – ₹15,028 प्रतिमाह
- टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस – ₹12,524 प्रतिमाह
करियर के लिए क्यों है अहम अवसर?
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य कोर इंजीनियरिंग शाखाओं के छात्रों के लिए किसी प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में प्रशिक्षण भविष्य के करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। एनएलसी इंडिया में एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार एनएलसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Career सेक्शन में जाकर अप्रेंटिसशिप भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

