रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ लीक: यूट्यूब पर पूरी फिल्म अपलोड होने से मचा हड़कंप, तुरंत हटाया गया पायरेटेड लिंक

Thecity news
2 Min Read

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आ गया। फिल्म के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरी फिल्म के यूट्यूब पर लीक होने की खबर ने फैंस और मेकर्स दोनों को चौंका दिया।

बताया जा रहा है कि फिल्म को अवैध रूप से यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

फैंस ने जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ऑनलाइन लीक होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की और निर्माताओं से तुरंत एक्शन लेने की अपील की।

आदित्य धर को टैग करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म को यूट्यूब से जल्द हटाया जाए, ताकि इसकी कमाई पर कोई असर न पड़े।

एक यूजर ने पोस्ट में लिखा कि वह चाहता है कि ‘धुरंधर 2’ 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करे, इसलिए इस तरह की पायरेसी पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

मेकर्स ने तुरंत लिया एक्शन

मामला सामने आते ही फिल्म की टीम हरकत में आई और पायरेटेड लिंक को यूट्यूब से हटवा दिया गया। इससे फिल्म को संभावित नुकसान से बचाने में मदद मिली।

पहले भी सामने आ चुकी है तकनीकी गलती

इससे पहले फिल्म एक और वजह से चर्चा में रही थी। एक सीन में कैमरा मैन स्क्रीन पर दिखाई दे गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी। हालांकि, इस गलती को जल्द ही सुधार लिया गया और अपडेटेड वर्जन सिनेमाघरों में भेज दिया गया।

दमदार स्टारकास्ट बनी चर्चा का केंद्र

रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा रहे हैं।

Share This Article