IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में RR की 6 रन से जीत, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई बने हीरो

Thecity news
3 Min Read

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में GT 20 ओवर में 204/8 तक ही पहुंच सकी।


आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल

मैच का असली टर्निंग पॉइंट आखिरी ओवर रहा, जब GT को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। क्रीज पर राशिद खान और कगिसो रबाडा मौजूद थे।

लेकिन तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद खान को आउट किया और सिर्फ 4 रन देकर मैच का पासा पलट दिया। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी ने RR को जीत दिला दी।


रवि बिश्नोई ने झटके 4 अहम विकेट

इससे पहले स्पिनर रवि बिश्नोई ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

उन्होंने सेट बल्लेबाज साई सुदर्शन (73) को आउट कर GT की कमर तोड़ी। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया को भी पवेलियन भेजा।


साई सुदर्शन की शानदार पारी बेकार

GT के लिए साई सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

उनके अलावा जोस बटलर (26), कुमार कुशाग्र (18) और राहुल तेवतिया (12) ने योगदान दिया। अंत में राशिद खान (24) और कगिसो रबाडा (23) ने मैच जिताने की कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से चूक गई।


RR के लिए जायसवाल-जुरेल की दमदार बल्लेबाजी

RR की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (31) के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

हालांकि कप्तान रियान पराग सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।


गेंदबाजी में GT का प्रदर्शन

GT के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Share This Article