वसई-विरार में गणेश प्रतिमा ले जा रही ट्रॉली पलटी, बप्पा की मूर्ति गिरी; बाल-बाल बचे कार्यकर्ता

Thecity news
2 Min Read

महाराष्ट्र के वसई-विरार के यशवंत गौरव इलाके में गणेशोत्सव के उत्साह के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा सामने आया। गणपति बप्पा की प्रतिमा को मंडप तक ले जा रही ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे ट्रॉली पर रखी गणेश प्रतिमा भी नीचे गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मूर्तिकार की कार्यशाला से मंडप ले जाते समय हादसा

गणेश मंडल के कार्यकर्ता गणेश प्रतिमा को मूर्तिकार की कार्यशाला से पंडाल की ओर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान यशवंत गौरव इलाके में अचानक ट्रॉली पलट गई और प्रतिमा नीचे गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभाली। घटना के बाद मंडल के सदस्यों में दुख और आक्रोश भी देखने को मिला।

बारिश और खराब सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

इलाके में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव और गड्ढों की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गणेश प्रतिमाओं को सुरक्षित तरीके से मंडप तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।

लगातार बारिश और खराब सड़कों के बीच प्रतिमा ले जाने वाली ट्रॉली के पलटने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

Share This Article