जीवनदीप हॉस्पिटल को 40 लाख की मदद, जल्द शुरू होगी सस्ती डायलिसिस सेवा

Thecity news
1 Min Read

भदोही और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सामाजिक संस्था श्री जीबी पंत फाउंडेशन, मुंबई ने स्थानीय जीवनदीप हॉस्पिटल में पाँच डायलिसिस मशीनें स्थापित करने के लिए 40 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया है। सोमवार को संस्था के सचिव, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे ने अस्पताल के निदेशक डॉ. ए.के. गुप्ता को यह चेक सौंपा।

रमेश दुबे ने बताया कि संस्था के चेयरमैन शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में भदोही में डायलिसिस सुविधा मजबूत करने हेतु यह आर्थिक सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योगदान से क्षेत्र के मरीजों को न्यूनतम खर्च पर डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल के निदेशक डॉ. गुप्ता ने कहा कि आर्थिक तंगी और गरीबी कई मरीजों के इलाज में बाधा बनती है। फाउंडेशन की इस मदद से अब अस्पताल कम शुल्क में मरीजों को डायलिसिस की बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सकेगा। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article