IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका

Thecity news
3 Min Read

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में तीन स्पिनरों के साथ उतरी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज द रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार और बढ़ गया।

टॉस जीतकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर बड़ा लक्ष्य खड़ा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए कप्तान के तौर पर दूसरी टी20 सीरीज है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

श्रेयस ने बताया कि विकेट पर अच्छी घास दिखाई दे रही है, इसलिए शुरुआत में उसके व्यवहार का अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि टीम तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आयरलैंड सीरीज अब बीते समय की बात है और पूरी टीम सकारात्मक सोच के साथ नई शुरुआत करने के लिए तैयार है।

हैरी ब्रूक बोले- भारत के खिलाफ सीरीज का था इंतजार

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करने से खुश हैं क्योंकि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का सभी खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार था।

ब्रूक ने बताया कि टीम में जोस बटलर, फिल साल्ट और सैम करन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी उन्हें कप्तानी में काफी मदद देगी। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम की भी जानकारी देते हुए कहा कि बटलर और साल्ट ओपनिंग करेंगे, जबकि वह खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

वैभव सूर्यवंशी का इंतजार फिर बढ़ा

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार एक और मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। ऐसे में उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार फिलहाल जारी रहेगा। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है और सूर्यवंशी को मौका मिलने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • अभिषेक शर्मा
  • ईशान किशन
  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • हर्षित राणा
  • रवि बिश्नोई
  • अर्शदीप सिंह
  • वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

  • फिल साल्ट
  • जोस बटलर (विकेटकीपर)
  • हैरी ब्रूक (कप्तान)
  • जैकब बेथेल
  • टॉम बैंटन
  • सैम करन
  • विल जैक्स
  • लियाम डॉसन
  • साकिब महमूद
  • आदिल राशिद
  • ल्यूक वुड
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *