8वें वेतन आयोग में HRA बढ़ा तो केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लेवल-1 से 5 तक हर महीने इतना बढ़ सकता है भत्ता

Thecity news
5 Min Read

40% HRA हुआ तो लेवल-1 कर्मचारी को 9,720 रुपये और लेवल-5 कर्मचारी को 15,768 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा संभव, लेकिन फिटमेंट फैक्टर और नई दरें अभी सिर्फ अनुमान

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में मकान किराया भत्ता यानी HRA एक अहम हिस्सा है। 7वें वेतन आयोग के तहत X, Y और Z श्रेणी के शहरों के लिए HRA की शुरुआती दरें क्रमशः 24%, 16% और 8% थीं। जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता 50 फीसदी पहुंचने के बाद इन दरों को बढ़ाकर क्रमशः 30%, 20% और 10% कर दिया गया।

अब 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से HRA में और बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। कुछ संगठनों ने मौजूदा तीन श्रेणियों में ही दर बढ़ाने का सुझाव दिया है, जबकि कुछ ने HRA के लिए अलग स्लैब बनाने की मांग रखी है।

40% HRA हुआ तो कितना बढ़ेगा फायदा?

अगर 8वें वेतन आयोग में 2।1 गुना फिटमेंट फैक्टर और X श्रेणी के शहरों के लिए HRA को मौजूदा 30% से बढ़ाकर 40% किए जाने की कल्पना करें, तो केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग पे लेवल पर HRA में बड़ा अंतर आ सकता है। हालांकि, ये आंकड़े केवल अनुमान पर आधारित हैं। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही वास्तविक वेतन और HRA तय होगा।

लेवल-1: हर महीने 9,720 रुपये अधिक HRA

लेवल-1 कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 18,000 रुपये है। X श्रेणी के शहर में 30% HRA के हिसाब से उसे 5,400 रुपये प्रति माह मिलता है।

यदि 2।1 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अनुमानित नया बेसिक 37,800 रुपये होता है और HRA 40% तय किया जाता है, तो HRA करीब 15,120 रुपये हो सकता है। इस स्थिति में मौजूदा HRA की तुलना में 9,720 रुपये प्रति माह अधिक मिल सकते हैं।

लेवल-2: 10,746 रुपये तक मासिक बढ़ोतरी

लेवल-2 में मौजूदा बेसिक पे 19,900 रुपये है और 30% HRA के आधार पर 5,970 रुपये मिलते हैं। 2।1 फिटमेंट फैक्टर के अनुमान से नया बेसिक 41,790 रुपये हो सकता है।

इस पर 40% HRA करीब 16,716 रुपये बैठेगा। यानी मौजूदा HRA की तुलना में 10,746 रुपये प्रति माह अधिक मिलने की संभावना होगी।

लेवल-3: HRA में 11,718 रुपये का इजाफा

लेवल-3 कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 21,700 रुपये है। 30% HRA के हिसाब से उसे 6,510 रुपये मिलते हैं।

2।1 फिटमेंट फैक्टर के अनुमान पर नया बेसिक 45,570 रुपये होने पर 40% HRA करीब 18,228 रुपये हो सकता है। इस हिसाब से 11,718 रुपये प्रति माह अतिरिक्त HRA मिल सकता है।

लेवल-4: हर महीने 13,770 रुपये ज्यादा

लेवल-4 कर्मचारी का मौजूदा बेसिक 25,500 रुपये है और 30% HRA के अनुसार 7,650 रुपये मिलते हैं।

2।1 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अनुमानित नया बेसिक 53,550 रुपये होगा। इसका 40% HRA करीब 21,420 रुपये बैठता है। यानी मौजूदा HRA के मुकाबले 13,770 रुपये प्रति माह का इजाफा हो सकता है।

लेवल-5: सालाना करीब 1।89 लाख रुपये अतिरिक्त HRA का अनुमान

लेवल-5 कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 29,200 रुपये है। 30% HRA के हिसाब से उसे 8,760 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

2।1 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अनुमानित नया बेसिक 61,320 रुपये होने पर 40% HRA करीब 24,528 रुपये हो सकता है। यानी मौजूदा HRA की तुलना में 15,768 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त फायदा हो सकता है। यह सालाना करीब 1।89 लाख रुपये बैठता है।

ये आंकड़े अभी अनुमान हैं

8वें वेतन आयोग के तहत 2।1 फिटमेंट फैक्टर और X श्रेणी के शहरों में 40% HRA की दर अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। इसलिए ऊपर दिए गए आंकड़ों को संभावित गणना के तौर पर ही देखना चाहिए। आयोग की सिफारिश, केंद्र सरकार की मंजूरी और लागू होने वाली वास्तविक HRA दर के बाद ही कर्मचारियों की सैलरी में होने वाले वास्तविक बदलाव का पता चलेगा।

Share This Article