दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा के लिए एनटीए ने आवेदन की समयसीमा बढ़ाई है, योग्य उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल करने और देश के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 9 नवंबर कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के आधिकारिक पोर्टल csirnet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
2.39 लाख से ज्यादा आवेदन फॉर्म जमा
एनटीए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए अब तक 2,39,582 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। इनमें से 2,01,464 से अधिक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पूरा करने के साथ आवेदन शुल्क भी जमा कर चुके हैं।
ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके पास फॉर्म भरने का सीमित समय बचा है। अंतिम समय में सर्वर पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
बिना लेट फीस के कर सकेंगे आवेदन
एनटीए के नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार 9 नवंबर को रात 11:50 बजे तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन जमा कर सकते हैं। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
CSIR UGC NET के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ विकल्प चुनें और मांगी गई मूलभूत जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
कितना है आवेदन शुल्क?
सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
- सामान्य वर्ग: 1,150 रुपये।
- ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल: 600 रुपये।
- एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर: 325 रुपये।
यहां से करें आवेदन
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एनटीए का डायरेक्ट लिंक:
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस में पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जांच कर लें।

