Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को होगा रिलीज, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

Thecity news
3 Min Read

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने आधिकारिक पोस्ट जारी कर इसकी घोषणा की है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। लंबे समय से ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

मेकर्स ने फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारत से पूरी दुनिया तक, रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को वैश्विक स्तर पर रिलीज होगा।” पोस्ट में यह भी कहा गया कि सदियों से ‘रामायण’ ने धर्म, मर्यादा, साहस और दया के संदेश से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और अब इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्तर पर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

ट्रेलर से बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें

इससे पहले रिलीज हुए ‘Rama Glimpse’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। कुछ लोगों ने इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की तारीफ की, जबकि कई दर्शकों ने इसमें भारतीय सांस्कृतिक स्पर्श की कमी होने की बात कही थी। ऐसे में अब ट्रेलर से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ट्रेलर अनाउंसमेंट पोस्ट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देते हुए लिखा कि इस बार फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरे।

दिल्ली में होगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर निर्देशक नीतेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, अभिनेता रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और फिल्म की अन्य स्टार कास्ट के शामिल होने की संभावना है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार, फिल्म का निर्माण बेहद बड़े बजट में किया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *