Arjun Tendulkar और Sania Chandok की मेहंदी-संगीत में दिखा शाही अंदाज, 5 मार्च को होगी शादी

Thecity news
2 Min Read

Sachin Tendulkar परिवार संग पहुंचे समारोह में, एथनिक लुक में छाए अर्जुन-सानिया

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 3 मार्च की रात को अर्जुन और उनकी होने वाली पत्नी Sania Chandok की मेहंदी और संगीत सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें परिवार और करीबी हस्तियां शामिल हुईं।

समारोह की तस्वीरों में अर्जुन अपनी मंगेतर सानिया और परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी Anjali Tendulkar और बेटी Sara Tendulkar भी मौजूद रहीं।


एथनिक लुक में जचे अर्जुन और सानिया

मेहंदी और संगीत समारोह में अर्जुन और सानिया पारंपरिक परिधानों में बेहद आकर्षक दिखे। अर्जुन हाल ही में आईपीएल की प्रैक्टिस और मुंबई की एक लोकल लीग में खेलते नजर आए थे, लेकिन अब वह अपनी नई पारी की शुरुआत के लिए तैयार हैं।


दोनों परिवारों का खास मिलन

एक तस्वीर में तेंदुलकर और चंदोक परिवार साथ नजर आ रहे हैं। शादी 5 मार्च को संपन्न होगी, जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।


सचिन ने पत्रकारों का किया अभिवादन

शादी समारोह को कवर करने पहुंचे पत्रकारों का सचिन तेंदुलकर ने गर्मजोशी से अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी को धन्यवाद दिया और समारोह से विदाई ली।


5 मार्च को शादी, उसी दिन सेमीफाइनल मुकाबला

अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को होगी। खास बात यह है कि उसी दिन ICC Men’s T20 World Cup में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी समारोह के चलते सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़े सितारे मैच में मौजूद नहीं रह पाएंगे।

मेहंदी और संगीत की रस्में संपन्न हो चुकी हैं और अब सभी की नजरें 5 मार्च को होने वाली इस चर्चित शादी पर टिकी हैं।

Share This Article