मिडिल ईस्ट हालात के चलते मेकर्स का फैसला, पहले ‘धुरंधर 2’ से होना था क्लैश
साउथ सुपरस्टार Yash स्टारर फिल्म Toxic की रिलीज डेट आखिरकार पोस्टपोन कर दी गई है। मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में बनाया गया है, ताकि देश और ग्लोबल स्तर पर ज्यादा कमाई की जा सके।
हालांकि मिडिल ईस्ट की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पहले ‘धुरंधर 2’ से था क्लैश
पहले ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। उसी दिन Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना था कि इस क्लैश से दोनों फिल्मों के बिजनेस पर असर पड़ सकता था।
दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं, खासकर ‘टॉक्सिक’ पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसे में क्लैश टालने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं। आखिरकार मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
अब इन फिल्मों से होगी भिड़ंत
अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून, गुरुवार को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 जून को Varun Dhawan की फिल्म ‘जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हो सकती है। इसके अलावा अगले हफ्ते Imtiaz Ali के निर्देशन में बनी फिल्म भी आने वाली है, जिसमें Diljit Dosanjh लीड रोल में नजर आएंगे।
ऐसे में जून के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
KGF के बाद यश की बढ़ी पॉपुलैरिटी
KGF: Chapter 2 के बाद यश की फैन फॉलोइंग नॉर्थ इंडिया में भी काफी मजबूत हुई है। यही वजह है कि ‘टॉक्सिक’ से हिंदी बेल्ट में भी बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
टीजर को लेकर हुआ था विवाद
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लेकर विवाद भी हुआ। टीजर के एक सीन पर क्रिश्चियन समाज ने आपत्ति जताई थी। इस विवाद के चलते फिल्म के कुछ कामों में देरी की खबरें भी सामने आई थीं।
फिल्म में यश के साथ Kiara Advani, Tara Sutaria, Nayanthara और अमित तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
अब सभी की नजरें 4 जून पर टिकी हैं, जब ‘टॉक्सिक’ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाएगी।

