JEE Main 2026 Session 2 Exam Guidelines: कल से शुरू होगी परीक्षा, जानें एंट्री टाइम, ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश

Thecity news
3 Min Read

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 Session 2 का बीटेक/बीई एग्जाम गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। यह परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी।


एंट्री टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सेंटर पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।

  • सुबह की शिफ्ट (9:00 AM): एंट्री 7:00 AM से 8:30 AM तक
  • दोपहर की शिफ्ट (3:00 PM): एंट्री 1:00 PM से 2:30 PM तक

देर से आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सेंटर पर प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य होगी।


अप्रैल सेशन में रिकॉर्ड आवेदन

इस साल JEE Main 2026 में आवेदन का नया रिकॉर्ड बना है।

  • कुल आवेदन: 16 लाख+
  • जनवरी सत्र: 14.10 लाख
  • अप्रैल सत्र में नए उम्मीदवार: 2.16 लाख

एडमिट कार्ड और लैब अलॉटमेंट

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए बारकोड के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी। साथ ही सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म पर बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और फोटो लगाना अनिवार्य है।


परीक्षा में साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट (सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एप्लिकेशन वाली ही)
  • वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर ID, पासपोर्ट आदि)
  • पारदर्शी बॉल पेन
  • पारदर्शी पानी की बोतल

⚠️ मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या आईडी की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।


ड्रेस कोड गाइडलाइंस

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • मेटल बकल या भारी कपड़ों से बचें
  • टोपी/मफलर न पहनें
  • ज्वेलरी (चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट) न पहनें
  • हल्के कपड़े और चप्पल/सैंडल पहनें

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ न पहनें
  • किसी भी प्रकार की जूलरी से बचें
  • आरामदायक और सिंपल कपड़े पहनें

जींस पहनने को लेकर नियम

उम्मीदवार जींस पहन सकते हैं, लेकिन मेटैलिक जिपर, बड़े बटन या सजावटी मेटल वाले कपड़ों से बचना होगा।


JEE Main से IIT तक का रास्ता

JEE Advanced के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक में आएंगे।

  • IIT में एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक जरूरी
  • या टॉप 20 परसेंटाइल में होना अनिवार्य

सरकारी संस्थानों में कुल सीटें

देशभर के प्रमुख संस्थानों में कुल 63,000 सीटें उपलब्ध हैं:

  • IIT: 18,160
  • NIT: 24,525
  • IIIT: 9,940
  • अन्य GFTI: 10,228

Share This Article