मुंबई | IPL 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने 195 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।
डिकॉक का शतक भी नहीं बचा सका मुंबई को
मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े।
उनके अलावा नमन धीर ने 50 रन की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 14 रन ही बना सके। अंत में तिलक वर्मा ने 8 रन जोड़कर टीम का स्कोर 195 तक पहुंचाया।
अर्शदीप की घातक गेंदबाजी
पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई को शुरुआती झटके दिए।
इसके अलावा मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने भी 1-1 विकेट लिया।
पंजाब की दमदार बल्लेबाजी, आसानी से हासिल किया लक्ष्य
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया और मैच को एकतरफा बना दिया। टीम ने सिर्फ 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई की लगातार चौथी हार
इस हार के साथ मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में इस सीजन की लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। वहीं पंजाब किंग्स ने लगातार चौथी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

