Krishnavatar Part 1 Hridayam Box Office Collection Day 1: धीमी रही शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की कमाई

Thecity news
3 Min Read

सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट की फिल्म को वीकेंड से उम्मीद, भारी VFX के चलते बढ़ा बजट

Krishnavatar Part 1 Hridayam ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं पेड प्रिव्यू शोज से फिल्म ने लगभग 40 लाख रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब तक 1.40 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

भारी VFX की वजह से बढ़ा बजट

बिना किसी बड़े सुपरस्टार के रिलीज हुई इस फिल्म की ओपनिंग को औसत माना जा रहा है। हालांकि फिल्म में इस्तेमाल किए गए हाई-लेवल VFX और भव्य सेटअप की वजह से इसका बजट काफी ज्यादा बताया जा रहा है।

ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, बेहद सावधानी और बड़े स्तर पर तैयार की गई इस फिल्म का बजट लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। ऐसे में फिल्म के लिए शुरुआती वीकेंड बेहद अहम माना जा रहा है।

पहले वीकेंड में 5 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म पहले वीकेंड तक करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। हालांकि अपनी भारी लागत निकालने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

फिल्म के सामने फिलहाल कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका फायदा इसे मिल सकता है। ऐसे में वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की कमाई में बड़ा रोल निभा सकते हैं।

IMDb पर मिली 7.3 रेटिंग

फिल्म के टीजर और ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा IMDb पर फिल्म को 7.3 की रेटिंग भी मिली है। बावजूद इसके फिल्म को वैसी माउथ पब्लिसिटी नहीं मिल पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

क्या है ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम’ की कहानी?

फिल्म की कहानी भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम पर आधारित है। इसमें श्रीकृष्ण के जीवन के उस अध्याय को दिखाया गया है, जब वह राधा से विदा लेने के बाद द्वारका से कुरुक्षेत्र तक की यात्रा करते हैं।

फिल्म में प्रेम, धर्म, कर्तव्य और जीवन के गहरे अर्थों को भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण और लोगों के बीच के आध्यात्मिक संबंधों को भी खूबसूरती से दिखाया गया है।

Share This Article