सुपरस्टार Mohanlal की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म Drishyam 3 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। निर्देशक Jeethu Joseph की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। घरेलू बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 156 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
पांच दिनों में 61 करोड़ से ज्यादा की घरेलू कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में 61.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी।
इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13.70 करोड़ रुपये और चौथे दिन कुल 54.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया। पांचवें दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
ओवरसीज मार्केट में कायम है दबदबा
भारत में कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने के बावजूद विदेशी बाजारों में ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन ही ओवरसीज मार्केट में करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
इसी के साथ फिल्म की कुल विदेशी कमाई भी तेजी से बढ़ी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 156.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
मलयालम सिनेमा की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल
‘दृश्यम 3’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में जगह बना ली है। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।
फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर गल्फ देशों, यूरोप और उत्तर अमेरिका में मोहनलाल के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा का मिला दमदार मिश्रण
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अपनी मजबूत कहानी, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा के लिए जानी जाती है। तीसरे भाग में भी दर्शकों को कई नए ट्विस्ट और रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।

