16 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, नवी मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई

Thecity news
2 Min Read

नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (मादक पदार्थ निरोधक दस्ता) को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुंबई से नवी मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपी राजन बाला राठौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.8 किलो गांजा, 30 ग्राम हेरोइन और एक वाहन जब्त किया गया। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपी पहले भी रह चुका है गिरफ्तार
संदीप निगडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गोवंडी निवासी राजन बाला राठौड़ को पहले भी कई थानों में ड्रग्स मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह मुंबई से नवी मुंबई में मादक पदार्थ लाकर छोटे विक्रेताओं को सप्लाई करता था। आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और ड्रग्स की बिक्री से मोटी कमाई करता था।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कंलबोली पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हिरासत में आरोपी से पूरे सप्लाई नेटवर्क और ड्रग्स की सोर्सिंग के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

बड़े गिरोह की संलिप्तता की भी हो रही जांच
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप निगडे ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। इसके अलावा, ड्रग्स सप्लाई के पीछे किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क को भंग किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *