अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट्स ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लंबे समय से दर्शक इसके तीसरे पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म लगातार देरी और विवादों में घिरी रही है। अब फिल्म को लेकर परेश रावल ने खुलकर बात की है और देरी की असली वजह बताई है।
🎬 क्यों हो रही है ‘हेरा फेरी 3’ में देरी?
द लावरी शो के दौरान परेश रावल ने कहा कि फिल्म की देरी किसी निजी कारण से नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच टेक्निकल डिसअग्रीमेंट्स की वजह से हो रही है।
उन्होंने साफ किया कि उनका इस विवाद से व्यक्तिगत तौर पर कोई लेना-देना नहीं है।
⚖️ लीगल मैटर पर क्या बोले परेश रावल?
फिल्म से जुड़े कानूनी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए परेश रावल ने कहा—
“अक्षय कुमार द्वारा मुझ पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने के बीच जो कुछ भी हंगामा हुआ, वह सब ठीक है। यह सब तो कछुवा छाप अगरबत्ती जैसा है।”
उनके इस बयान के बाद साफ है कि वह पूरे विवाद को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते नजर आ रहे हैं।
✍️ कब साइन करेंगे ‘हेरा फेरी 3’?
परेश रावल ने आगे बताया कि
जैसे ही अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर के बीच टेक्निकल मैटर सॉल्व हो जाएगा, वह तुरंत फिल्म के पेपर्स साइन कर देंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी पूरी तरह से फाइनल ऑफर और सहमति पर निर्भर करेगी।
🎭 ‘बाबू राव’ के बिना हेरा फेरी अधूरी
अपने आइकॉनिक किरदार बाबू राव गणपत राव आप्टे को लेकर परेश रावल ने दो टूक कहा—
“बिना बाबू राव के हेरा फेरी नहीं हो सकती। अगर कोई बिना बाबू राव के हेरा फेरी बनाने की सोचता है तो वो डिजास्टर होगा।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि
“फिल्म बनेगी जरूर, और 100 प्रतिशत बनेगी।”
📌 क्या है पूरा विवाद?
गौरतलब है कि पिछले साल खबर आई थी कि परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ बीच में छोड़ दी है, जिसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये की कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। यह मामला काफी तूल पकड़ गया था, लेकिन कुछ समय बाद परेश रावल ने साफ किया कि वह फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे।

