सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में दर्शकों को रनों और छक्कों की जबरदस्त बरसात देखने को मिली, जहां भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर टी20 इंटरनेशनल का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला।
👉 ईशान किशन के शतक से भारत का 271 रन का पहाड़
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में 271 रन बनाए।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 19.4 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई।
👉 एक टी20I मैच में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन
तिरुवनंतपुरम टी20 में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 496 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास में एक मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।
T20I में दोनों टीमों द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन
- 517 – वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन (2023)
- 496 – भारत vs न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम (2026)
- 489 – वेस्टइंडीज vs भारत, लॉडरहिल (2016)
टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों ने मिलकर 500 रन का आंकड़ा पार किया हो।
👉 छक्कों की रिकॉर्डतोड़ बरसात
इस मुकाबले में सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि छक्कों की भी झड़ी लगी।
भारत ने पारी में 23 छक्के लगाए, जिसमें से 10 छक्के अकेले ईशान किशन के बल्ले से निकले।
वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भी रनचेज के दौरान 13 छक्के जड़े।
इस तरह दोनों टीमों ने मिलकर कुल 36 छक्के लगाए, जो किसी फुल-मेंबर टीम के बीच खेले गए T20I मैच में सबसे ज्यादा सिक्स हैं।
T20I में दोनों टीमों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के
- 36 – भारत vs न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम (2026)
- 35 – वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन (2023)
- 34 – वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज (2023)
👉 सीरीज भारत के नाम
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली और घरेलू सरजमीं पर एक और शानदार सीरीज जीत दर्ज की।

