40 भाषाओं में रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दुनिया भर तक पहुंचेगी भारतीय महागाथा

Thecity news
2 Min Read

नमित मल्होत्रा की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, दूसरे भाग की रिलीज 2027 में संभावित है।

मुंबई, 12 अक्टूबर। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आगामी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ अपनी भव्यता के साथ वैश्विक रिलीज की तैयारियों को लेकर चर्चा में है। निर्माताओं ने 11 अक्टूबर को घोषणा की कि फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्टों के मुताबिक, हिंदी में बनी इस फिल्म को 40 भाषाओं में डब करने की तैयारी है। इनमें भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के साथ विदेशी भाषाएं भी शामिल होंगी।

दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी

निर्माता नमित मल्होत्रा और उनकी टीम फिल्म को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना चाहती है। इसी उद्देश्य से इसे अलग-अलग भाषाओं में तैयार किया जा रहा है, ताकि विदेशी दर्शक भी अपनी भाषा में रामायण की कथा देख सकें।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किसी भारतीय फिल्म को पहली बार इतने बड़े स्तर पर डब करने की तैयारी की गई है। हालांकि, डब की जाने वाली सभी 40 भाषाओं की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं हुई है।

20 अक्टूबर से शुरू हो सकती है एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 से शुरू करने की योजना है। निर्माता फिल्म के प्रचार के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। भाषाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी आने वाले हफ्तों में साझा किए जाने की उम्मीद है।

दो भागों में आएगी फिल्म

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। पहले भाग के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2027 में आने की संभावना है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी।

Share This Article