500 करोड़ के बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 13वें दिन हिंदी में 20 लाख और कन्नड़ में 44 लाख रुपये का कलेक्शन
कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था। हालांकि, सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। भारी-भरकम बजट में बनी इस एक्शन ड्रामा को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का वैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा है, जैसी मेकर्स को उम्मीद थी। खासतौर पर वर्किंग डेज में कमाई में आई भारी गिरावट ने फिल्म के कलेक्शन को काफी प्रभावित किया है।
मंडे को महज 66 लाख रुपये की कमाई
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 13वें दिन यानी सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 12वें दिन के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई करीब 1.76 करोड़ रुपये घट गई और यह महज 66 लाख रुपये ही कमा सकी।
वर्किंग डे होने की वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या काफी कम रही। सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 17।2 प्रतिशत दर्ज की गई। देशभर में 1,354 शो चलने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
अलग-अलग भाषाओं में ऐसा रहा कलेक्शन
भाषावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन सभी प्रमुख भाषाओं में कमजोर रहा। हिंदी बेल्ट में ‘टॉक्सिक’ ने सिर्फ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 44 लाख रुपये कमाए। तेलुगु में इसकी कमाई महज 2 लाख रुपये रही।
इस धीमी रफ्तार के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 246।41 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। फिल्म के लिए अब 250 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचना भी चुनौती बनता दिख रहा है।
500 करोड़ के बजट की लागत निकालना मुश्किल
‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 337।39 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। खबरों के अनुसार, करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार की गई इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल होता दिख रहा है।
फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए मेकर्स की नजर अब आने वाले दिनों के कलेक्शन पर है। हालांकि, वर्किंग डेज में कमाई की रफ्तार जिस तरह कमजोर हुई है, उससे फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ी वापसी करना आसान नहीं होगा।
गैंगस्टर ड्रामा में डबल रोल में नजर आए यश
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म में यश ने डबल रोल निभाया है। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म से यश और गीतू मोहनदास की जोड़ी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

