UP SIRF Ranking 2026: सुल्तानपुर का KNIT टॉप पर, यूपी सरकार ने पहली बार जारी की राज्य इंजीनियरिंग कॉलेज रैंकिंग

Thecity news
3 Min Read

NIRF की तर्ज पर शुरू हुआ SIRF, 300 में 234 अंक के साथ कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहले स्थान पर

केंद्र सरकार की National Institutional Ranking Framework (NIRF) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार राज्य संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (SIRF) जारी किया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और शैक्षणिक स्तर को मजबूत करना है।

SIRF 2026 रैंकिंग में 300 में 234 अंक हासिल कर Kamla Nehru Institute of Technology (सुल्तानपुर) पहले स्थान पर रहा है। यह राज्य सरकार की पहली आधिकारिक रैंकिंग है, जिसमें सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों का मूल्यांकन विभिन्न शैक्षणिक और संस्थागत मानकों पर किया गया।

दूसरे स्थान पर Rajkiya Engineering College Azamgarh (206 अंक) और तीसरे स्थान पर Rajkiya Engineering College Kannauj (202 अंक) रहे। चौथे स्थान पर Bundelkhand Institute of Engineering and Technology, झांसी (200 अंक) और पांचवें स्थान पर Rajkiya Engineering College Ambedkar Nagar (197 अंक) को जगह मिली।

छठे स्थान पर Rajkiya Engineering College Sonbhadra (196 अंक) रहा, जबकि सातवें स्थान पर Maa Pateshwari Devi Rajkiya Engineering College, गोंडा (184 अंक) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा (181), मैनपुरी (180), बिजनौर (161), बस्ती (118) और सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर (104) का स्थान रहा।

कैसे होता है एडमिशन

उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रवेश मुख्य रूप से UPTAC काउंसलिंग के माध्यम से होता है, जो Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University द्वारा आयोजित की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया Joint Entrance Examination Main (JEE Main) स्कोर के आधार पर होती है।

नए कॉलेजों में गोंडा ने मारी बाजी

तीन वर्ष पूर्व स्थापित मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोंडा ने नए खुले सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहला स्थान हासिल किया। इस कॉलेज ने 300 में से 184 अंक प्राप्त कर प्रदेश के नए संस्थानों (गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर और प्रतापगढ़) में शीर्ष रैंक हासिल की।

किन मानकों पर बनी रैंकिंग

SIRF रैंकिंग 10 प्रमुख मानकों पर आधारित है, जिनमें कैंपस और प्लेसमेंट गतिविधि (40 अंक), स्टार्टअप व इनोवेशन (40), फैकल्टी क्वालिटी (35), इंफ्रास्ट्रक्चर (35), लैब और प्रोडक्टिविटी (35), रिसर्च व प्रोजेक्ट (35), डिग्री आउटकम (30), एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियां (20), वर्कशॉप व सेमिनार (20) और परीक्षा प्रणाली (10) शामिल हैं।

टेक्निकल एजुकेशन के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी Narendra Bhooshan ने कहा कि SIRF, NIRF के लिए एक स्टेपिंग स्टोन की तरह काम करेगा। उनका कहना है कि अब फोकस नए कॉलेज खोलने के बजाय मौजूदा संस्थानों की गुणवत्ता सुधारने पर रहेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस रैंकिंग प्रणाली से सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

Share This Article