योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र और जनादेश पर भरोसा नहीं

Thecity news
2 Min Read

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाया, बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन पर लोकतंत्र और जनादेश का अनादर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का अभाव है। उनके मुताबिक, जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब खुलकर अराजकता की राजनीति में बदल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेता लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों और जनादेश पर भरोसा नहीं करते।

गोरखपुर में नितिन नवीन के साथ पदयात्रा

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस अराजकता के खिलाफ जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा के संकल्प के साथ वह बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के सम्मान की बात कही।

Share This Article