OpenAI ने कर्मचारियों के लिए इक्विटी वेस्टिंग नीति बदल दी है। अब नए कर्मचारी 6 महीने में हिस्सेदारी प्राप्त कर सकेंगे। जानिए बदलाव के पीछे का कारण और फायदे।
OpenAI कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: इक्विटी जल्दी मिलेगी
लेखन: दिनेश चंद शर्मा
क्या है खबर?
OpenAI ने कर्मचारियों के लिए इक्विटी (हिस्सेदारी) पाने की नीति में बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को शेयर मिलने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कंपनी ने 6 महीने के न्यूनतम वर्क पीरियड की शर्त खत्म कर दी है।
फायदा
OpenAI के एप्लिकेशन प्रमुख फिजी सिमो के अनुसार, यह बदलाव नए कर्मचारियों को जोखिम लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों को शेयरों का पहला हिस्सा मिलने से पहले नौकरी से बाहर होने की चिंता नहीं होगी। इससे कंपनी प्रतिभाओं को आकर्षित करने में सक्षम होगी।
बदलाव का कारण
AI उद्योग में टॉप टेक्नोलॉजी प्रतिभाओं के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण OpenAI ने नई नीति अपनाई है। आमतौर पर कंपनियां नए कर्मचारियों के लिए 12 महीने की वेस्टिंग अवधि रखती हैं, ताकि जो कर्मचारी जल्दी छोड़ दें या अच्छा प्रदर्शन न करें, उन्हें स्टॉक न दिया जाए। लेकिन उच्च वेतन पैकेज और अन्य लाभ देने वाली कंपनियों की प्रतिस्पर्धा के कारण OpenAI ने नीति में बदलाव किया है।
इसी तरह की नीतियां अन्य कंपनियों ने भी अपनाई
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एलन मस्क की xAI ने भी इसी तरह का बदलाव किया था, ताकि नए कर्मचारी जल्दी से हिस्सेदारी प्राप्त कर सकें और कंपनी में बने रहें।

