यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,424 पदों पर हुआ चयन; ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Thecity news
2 Min Read

25 लाख से ज्यादा आवेदन के बाद हुई भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

लखनऊ, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस भर्ती के लिए बोर्ड को 25,32,196 ऑनलाइन आवेदन मिले थे।

भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के 74 जिलों में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल 1,07,221 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इन चरणों के बाद तैयार मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया गया है।

ऐसे चेक करें यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट

अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका फाइनल रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

15 साल बाद हुई होमगार्ड भर्ती

उत्तर प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। इससे पहले 2011 में होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

फाइनल रिजल्ट के बाद क्या होगा?

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट और पुलिस कैरेक्टर वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन दोनों चरणों में फिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को आगे नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Share This Article