पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने पश्चिम बंगाल नीट यूजी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। राउंड 1 में राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की स्टेट कोटा सीटों पर उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है। सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
WBMCC ने राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों की नीट यूजी रैंक, काउंसलिंग के दौरान भरे गए कॉलेज और कोर्स के विकल्प, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों समेत विभिन्न मानकों के आधार पर तैयार किया है। रिजल्ट में उम्मीदवारों को आवंटित एमबीबीएस या बीडीएस सीट और संबंधित कॉलेज की जानकारी दी गई है।
रिजल्ट में इन जानकारियों को जरूर जांचें
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज कॉलेज, कोर्स, कोटा और श्रेणी की जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। केवल सीट आवंटित होने से एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
1। सबसे पहले WBMCC की आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं।
2। होमपेज पर यूजी मेडिकल एंड डेंटल काउंसलिंग सेक्शन में जाएं।
3। अब राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
4। मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
5। लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।
6। इसके बाद पश्चिम बंगाल नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7। आवंटित कॉलेज, कोर्स और अन्य विवरण ध्यान से जांचें।
8। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट या अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
9। भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
5 सितंबर तक कॉलेज में करनी होगी फिजिकल रिपोर्टिंग
राउंड 1 में एमबीबीएस और बीडीएस सीट पाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को 5 सितंबर 2026 तक संबंधित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। रिपोर्टिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कॉलेज में ये दस्तावेज लेकर जाएं
कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपना सीट अलॉटमेंट लेटर, सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जानी चाहिए। कॉलेज में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद एडमिशन से जुड़ी आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

