Army Agniveer Vacancy 2026: वाराणसी रीजन में आवेदन जारी, 22 वर्ष तक को मौका; 1 जून से होगी परीक्षा

Thecity news
4 Min Read

13 फरवरी से शुरू हुई प्रक्रिया में गाजीपुर सबसे आगे, 1 अप्रैल अंतिम तिथि; उम्र सीमा में 1 साल की छूट से युवाओं में उत्साह


Army Agniveer Vacancy 2026 के तहत वाराणसी रीजन में 13 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया जारी है। 25 फरवरी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक गाजीपुर जिले के युवाओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया है, जबकि सोनभद्र आवेदन संख्या में फिलहाल पीछे है।

सेना भर्ती कार्यालय (ARO) वाराणसी के अधिकारियों के अनुसार आवेदन संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। सेवायोजन अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि रोजगार मेलों में युवाओं को जानकारी दी जा सके। सैन्य दल स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाएगा।

आयु सीमा में 1 साल की छूट

इस बार अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। यानी 17.5 से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं (जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच)।

  • सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet): 17.5 से 23 वर्ष
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष

आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती निम्न पदों पर की जाएगी:

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास)
  • सैनिक फार्मा
  • तकनीकी नर्सिंग सहायक
  • वूमेन पुलिस

विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध है।

ट्रेड्समैन के लिए जरूरी निर्देश

10वीं पास अभ्यर्थी अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं, जबकि 8वीं पास अभ्यर्थियों को 2 ट्रेड का विकल्प मिलेगा। यदि उम्मीदवार ट्रेड विकल्प नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं होगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • अग्निवीर GD: 10वीं में 45% कुल अंक, प्रत्येक विषय में 33% अनिवार्य
  • अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स, अंग्रेजी) में 50% एग्रीगेट
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर: 12वीं में 60% कुल अंक, प्रत्येक विषय में 50%
  • ट्रेड्समैन 10वीं/8वीं: न्यूनतम निर्धारित कक्षा उत्तीर्ण, प्रत्येक विषय में 33%

10वीं, 12वीं, NIOS और ITI के अपीयरिंग उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते फेज-2 में मूल मार्कशीट प्रस्तुत करें।

शारीरिक मापदंड

  • GD/टेक्निकल/ट्रेड्समैन: न्यूनतम लंबाई 170 सेमी (राज्य अनुसार छूट), छाती 77 सेमी + 5 सेमी फुलाव
  • क्लर्क/स्टोरकीपर: लंबाई 162 सेमी

फिजिकल टेस्ट (1.6 किमी दौड़)

  • ग्रुप 1: 5 मिनट 30 सेकेंड – 60 अंक
  • ग्रुप 2: 5 मिनट 45 सेकेंड – 48 अंक
  • ग्रुप 3: 6 मिनट – 36 अंक
  • ग्रुप 4: 6 मिनट 15 सेकेंड – 24 अंक

सभी ग्रुप में 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों (जनरल/OBC/EWS/SC/ST) के लिए ₹250। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से।

क्या है अग्निपथ योजना?

Indian Army सहित तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना के तहत 4 वर्ष के लिए भर्ती की जाती है। 4 साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति मिलेगी।

  • पहले वर्ष वेतन: ₹30,000 (कटौती के बाद ₹21,000 इन-हैंड)
  • चौथे वर्ष तक वेतन: ₹40,000
  • 30% वेतन ‘सेवा निधि’ में जमा, उतनी ही राशि सरकार देगी
  • 4 साल बाद कुल पैकेज: लगभग ₹11.71 लाख (ब्याज सहित)
  • 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस
  • सालाना 30 दिन की छुट्टी

युवाओं के लिए यह भर्ती देश सेवा के साथ करियर निर्माण का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Share This Article