UPPSC PCS 2024 Final Result: 154 अभ्यर्थियों का चयन ‘प्रोविजनल’, डॉक्यूमेंट पर टिका भविष्य

Thecity news
2 Min Read

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 29 मार्च को घोषित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में एक बड़ा पहलू सामने आया है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 154 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका चयन फिलहाल ‘औपबंधिक (प्रोविजनल)’ है, यानी उनका भविष्य आवश्यक दस्तावेजों पर निर्भर है।


23 दिन चला इंटरव्यू, 947 पदों पर भर्ती

आयोग ने 16 फरवरी से 20 मार्च तक 23 कार्यदिवसों में दो पालियों में इंटरव्यू आयोजित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 रिक्तियां निर्धारित थीं।

इनमें से डिप्टी जेलर के 60 पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया, जबकि बाकी 887 पदों के लिए 2,719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।


डिप्टी जेलर पद के कारण फंसा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

डिप्टी जेलर के 60 पदों में चयनित 53 अभ्यर्थियों ने अन्य पदों के लिए भी इंटरव्यू दिया, लेकिन 7 अभ्यर्थी ऐसे रहे जो सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर सफल हुए।

इसी वजह से इनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं हो सका और इनके परिणाम में ‘प्रोविजनल’ दर्ज किया गया है।


151 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट में मिली कमी

इसके अलावा 151 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया था, लेकिन उनके दस्तावेजों में कुछ न कुछ कमी पाई गई।

अब आयोग जल्द ही इन अभ्यर्थियों का दोबारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएगा, ताकि चयनित उम्मीदवारों की सूची शासन को भेजी जा सके।


डॉक्यूमेंट नहीं देने पर रद्द होगा चयन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के नाम के सामने ‘औपबंधिक’ लिखा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनका चयन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

Share This Article