सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ‘हैवान’ को मिला दर्शकों का रिएक्शन, अक्षय-सैफ की एक्टिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक की हुई तारीफ
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दी हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को ‘मासी थ्रिलर’ बताया जा रहा है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म को बेहद उग्र, तीव्र और रोमांचक बताया। यूजर के मुताबिक, अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और पहले हाफ के मनोरंजक सीन भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं से संकेत मिल रहा है कि फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है।
अक्षय कुमार ने असरानी को दी श्रद्धांजलि
‘हैवान’ की रिलीज के बीच अक्षय कुमार ने दिवंगत अभिनेता असरानी को भी याद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असरानी का एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार ने कहा कि यह उनका सौभाग्य था कि उन्हें असरानी जैसे महान अभिनेता के साथ काम करने और उन्हें ‘हैवान’ में अपना आखिरी शॉट देते देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि असरानी की बहुत याद आएगी और उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।
असरानी के निधन के बाद अक्षय कुमार की यह भावुक पोस्ट फिल्म से जुड़ी चर्चाओं के बीच खास ध्यान खींच रही है।

