School Assembly News Headlines 24 December 2025: आज की देश-विदेश, आर्थिक और खेल जगत की ताजा खबरें
स्कूल असेंबली के दौरान छात्रों को देश-विदेश की ताजा खबरों से रूबरू करवाने के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक और खेल जगत से जुड़ी अहम सुर्खियां पढ़ी जाती हैं। इससे छात्रों में जागरूकता, संवाद कौशल और जिम्मेदार नागरिक बनने की समझ विकसित होती है।
आज हम आपके लिए 24 दिसंबर 2025 की स्कूल असेंबली के लिए जरूरी खबरें लेकर आए हैं।
🇮🇳 राष्ट्रीय समाचार (National News)
🔹 बांग्लादेश में हिंसा पर देशभर में आक्रोश
बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में दिल्ली समेत सात राज्यों में प्रदर्शन हुए। कोलकाता में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
🔹 चार राज्यों में 95 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार में मसौदा मतदाता सूची जारी हुई।
🔹 24 वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए 24 वैज्ञानिकों और एक टीम को सम्मानित किया।
🔹 NEET UG परीक्षा अगले साल नए सिलेबस से
भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 11-12वीं के कोर सिलेबस पर अधिक फोकस किया गया है।
🔹 देश के सभी जिलों में खुलेंगे महिला छात्रावास
उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की नई योजना।
🔹 उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का कहर
IMD ने अगले चार दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित।
🔹 अखलाक हत्याकांड: आरोपियों पर केस रद्द नहीं होगा
गौतमबुद्ध नगर की अदालत ने केस वापस लेने की अर्जी खारिज की।
🔹 ओडिशा में 22 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण
इन पर कुल 2.18 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
💰 आर्थिक जगत (Business & Economy)
🔹 न्यूजीलैंड करेगा कानून में संशोधन
भारत-न्यूजीलैंड FTA के तहत GI पंजीकरण को आसान बनाया जाएगा।
🔹 15 लाख से ज्यादा संशोधित ITR दाखिल
आयकर विभाग के अनुसार 2,500 करोड़ रुपये का टैक्स भुगतान हुआ।
🔹 दवाएं हो सकती हैं सस्ती
API की कीमतों में गिरावट से दवाओं के दाम कम होने की उम्मीद।
🔹 पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस 135 अरब रुपये में बिकी
राष्ट्रीय एयरलाइन का निजीकरण पूरा हुआ।
🌍 अंतरराष्ट्रीय समाचार (World News)
🔹 भारत देगा श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर की मदद
चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता।
🔹 इमरान खान और बुशरा बीबी की गिरफ्तारी पर रोक
27 जनवरी 2026 तक गिरफ्तारी से राहत।
🏏 खेल समाचार (Sports News)
🔹 महाठगी केस में क्रिस गेल का नाम
1500 करोड़ की ठगी के मामले में प्रमोशन से जुड़ा नाम सामने आया।
🔹 भारत ने श्रीलंका को दूसरे T-20 में हराया
शेफाली वर्मा की नाबाद 69 रन की पारी से भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
🔹 एशेज में इंग्लैंड टीम के शराब सेवन की जांच
टीम मैनेजमेंट ने जांच के संकेत दिए।

