Bihar Police SAP Recruitment 2026: बिहार पुलिस में 15821 पदों पर बंपर बहाली, अब CAPF के रिटायर्ड जवानों को भी मौका

Thecity news
4 Min Read

बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15821 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त जवानों को भी आवेदन का मौका दिया गया है। इससे पहले केवल पूर्व सैनिक ही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते थे।

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और चयनित जवानों को बिहार पुलिस के विभिन्न विभागों में तैनात किया जाएगा।

1 जून से शुरू होगी भर्ती रैली

बिहार police मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया के संचालन के लिए दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल इकाई बनाया है। प्रमंडलवार भर्ती रैलियां 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। रैली प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल

1 जून 2026

  • पूर्णिया प्रमंडल
  • भागलपुर प्रमंडल
  • दरभंगा प्रमंडल

2 जून 2026

  • कोसी प्रमंडल
  • मुंगेर प्रमंडल
  • सारण प्रमंडल

3 जून 2026

  • तिरहुत प्रमंडल

4 जून 2026

  • मगध प्रमंडल

5 जून 2026

  • पटना प्रमंडल (पटना और नालंदा जिला)

6 जून 2026

  • पटना प्रमंडल (भोजपुर, भभुआ, रोहतास और बक्सर जिला)

पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी तय तिथि पर भर्ती रैली में शामिल नहीं हो पाता है, तो वह हर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवारों को अंचलाधिकारी (CO) द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास छोटे, आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियारों के संचालन का अनुभव होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा।

बिना दौड़-धूप होगी सीधी भर्ती

इस भर्ती की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों की कोई शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। हालांकि मेडिकल जांच अनिवार्य रहेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार ड्यूटी के लिए पूरी तरह फिट हैं।

इन जवानों को मिलेगी प्राथमिकता

भर्ती प्रक्रिया में उन पूर्व सैनिकों और CAPF जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास निम्न क्षेत्रों में अनुभव होगा:

  • आपदा प्रबंधन
  • बम डिटेक्शन और डिस्पोजल
  • ड्राइविंग
  • तैराकी और गोताखोरी
  • मोटरबोट संचालन

कितना मिलेगा मानदेय?

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार कुल 15821 पदों में:

  • 148 पद जेसीओ के
  • 15135 पद SAP जवानों के
  • 538 पद रसोइया के

चयनित उम्मीदवारों को निम्न मानदेय दिया जाएगा:

  • जेसीओ – ₹35,000 प्रतिमाह
  • SAP जवान – ₹30,000 प्रतिमाह
  • रसोइया – ₹25,000 प्रतिमाह

इसके अतिरिक्त चयनित जवानों को वर्दी, यात्रा भत्ता और विराम भत्ता भी मिलेगा। सभी नियुक्तियां एक वर्ष के अनुबंध पर होंगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकेगा।

गृह जिले में नहीं होगी तैनाती

चयनित SAP जवानों की तैनाती परिवहन, उत्पाद और खनन विभागों में भी की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर उन्हें एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जाएगा। भर्ती नियमों के अनुसार किसी भी जवान की तैनाती उसके गृह जिले में नहीं होगी।

अनुबंध के बाद चयनित जवान संबंधित जिले के एसपी के अधीन कार्य करेंगे।

आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या

  • अनारक्षित वर्ग – 6417
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 2936
  • अनुसूचित जाति – 2688
  • पिछड़ा वर्ग – 1525
  • पिछड़ा वर्ग महिला – 510
  • अनुसूचित जनजाति – 163
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 1582

संपर्क नंबर

  • एसपी, STF – 0612-2294172
  • क्षेत्रीय कार्यालय, दानापुर कैंट – 06115-222251
    (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक)
Share This Article