गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित करेगा। इसके साथ ही GUJCET 2026 के नतीजे भी जारी किए जाएंगे, जो इंजीनियरिंग और फार्मेसी प्रवेश के लिए अहम माने जाते हैं।
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के अलावा www.livehindustan.com पर भी देख सकेंगे।
6.2 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस वर्ष गुजरात बोर्ड की 12वीं परीक्षा में करीब 6.2 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें लगभग 5 लाख छात्र जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स और कॉमर्स) से और 1.2 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम से थे।
परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच राज्यभर के 1,701 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम और CCTV निगरानी के साथ आयोजित की गई थीं, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।
रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके
1. वेबसाइट के जरिए
छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं।
2. WhatsApp सेवा
पहली बार बोर्ड ने WhatsApp सुविधा शुरू की है। छात्र अपना सीट नंबर +91 63573 00971 पर भेजकर मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
3. SMS के जरिए
- साइंस स्ट्रीम:
GJ12S [SeatNumber]लिखकर 58888111 पर भेजें - जनरल स्ट्रीम:
GJ12G [SeatNumber]लिखकर 58888111 पर भेजें
पासिंग क्राइटेरिया और आगे की प्रक्रिया
बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम ‘Grade D’ प्राप्त करना जरूरी होगा।
जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि ओरिजनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी।
मार्कशीट में शामिल होंगी ये डिटेल्स
- छात्र का नाम
- विषय
- प्रत्येक विषय में अंक
- ग्रेड
- कुल अंक
- सीट नंबर
- प्रतिशत
- समग्र ग्रेड
- योग्यता स्थिति (पास/फेल)
आज जारी होंगे टॉपर्स और पास प्रतिशत
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, जिलावार प्रदर्शन और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा, जिससे छात्रों को पूरे राज्य का प्रदर्शन समझने में मदद मिलेगी।

