नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज 5 मार्च 2026 को शाम 4 बजे जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की CBT-1 आंसर-की जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अपने-अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
आंसर-की के साथ उम्मीदवारों के लिए क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी, जिससे वे अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
11 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है तो वे 11 मार्च 2026 तक ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क: 50 रुपये + बैंक चार्ज
- यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो 50 रुपये वापस (रिफंड) कर दिए जाएंगे।
कब हुई थी RRB JE परीक्षा
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती की CBT-1 परीक्षा 19 फरवरी, 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 2570 जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ऐसे चेक करें RRB JE Answer Key
उम्मीदवार निम्न स्टेप्स के जरिए आंसर-की देख सकते हैं:
- अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CEN 05/2025 JE Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।
चयन प्रक्रिया
RRB JE भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:
- CBT-1 (पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- CBT-2 (दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
CBT-1 में सफल उम्मीदवारों को CBT-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कुल पदों का श्रेणीवार ब्योरा
इस भर्ती में कुल 2569 पद भरे जाएंगे, जिनका श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:
- सामान्य (UR): 1090 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 410 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 210 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 615 पद
- विकलांग (WES): 244 पद
जोन वाइज पदों का विवरण (मुख्य)
कुछ प्रमुख जोनों में पदों की संख्या इस प्रकार है:
- कोलकाता: 628 पद
- मुंबई: 434 पद
- प्रयागराज: 162 पद
- चेन्नई: 160 पद
- अहमदाबाद: 151 पद
- बिलासपुर: 127 पद
- रांची: 109 पद
- चंडीगढ़: 108 पद
- सिकंदराबाद: 103 पद
महत्वपूर्ण आधिकारिक वेबसाइटें
उम्मीदवार अपने-अपने जोन की वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं:
- rrbahmedabad.gov.in
- rrbajmer.gov.in
- rrbbnc.gov.in
- rrbbhopal.gov.in
- rrbbbs.gov.in
- rrbbilaspur.gov.in
- rrbcdg.gov.in
- rrbchennai.gov.in
- rrbgkp.gov.in
- rrbguwahati.gov.in
- rrbjammu.nic.in
- rrbkolkata.gov.in
- rrbmalda.gov.in
- rrbmumbai.gov.in
- rrbmuzaffarpur.gov.in
- rrbpatna.gov.in
- rrbpry.gov.in
- rrbranchi.gov.in
- rrbsecunderabad.gov.in
- rrbthiruvananthapuram.gov.in

