हाईकोर्ट में 8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी, 22 चौकीदार पदों पर भर्ती

Thecity news
4 Min Read

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

अगर आप 8वीं से 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ कोर्ट परिसर के लिए चौकीदार के 22 पदों पर भर्ती निकाली है।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कुल 22 पदों पर होगी भर्ती

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रशासनिक स्टाफ के तहत चौकीदार के कुल 22 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 31 अक्टूबर 2026।
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 21 नवंबर 2026।
  • आवेदन का समय: रात 11 बजकर 59 मिनट तक।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

आयु सीमा: सभी वर्गों के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में उनकी रक्षा सेवा के कुल वर्षों के बराबर और तीन साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

जन्मतिथि का प्रमाण: मैट्रिक या उससे अधिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड का मैट्रिक प्रमाणपत्र देना होगा। मैट्रिक से कम योग्यता वाले अभ्यर्थियों को जन्म एवं मृत्यु पंजीयक की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र देना होगा। इनके अलावा कोई अन्य दस्तावेज मान्य नहीं होगा।

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए 8वीं से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। यानी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

  • सामान्य वर्ग: 700 रुपये।
  • एससी, एसटी, बीसी और पूर्व सैनिक: 600 रुपये।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन लेनदेन शुल्क अलग से देना होगा।

ऐसे पूर्व सैनिकों के आश्रितों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी, जिनकी सक्रिय सैन्य कार्रवाई के दौरान मृत्यु हो गई हो या वे दिव्यांग हो गए हों। इस छूट का लाभ लेने के लिए आवेदन के समय संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। दस्तावेजों की जांच के दौरान या हाईकोर्ट की मांग पर मूल प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  1. सबसे पहले हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.highcourtchd.gov.in/ या आवेदन पोर्टल https://phconapp.formflix.org/ पर जाएं।
  2. चौकीदार भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें।
  7. इसके बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के बजाय इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा। इसमें उम्मीदवार के व्यवहार और काम के लिए उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा। दोनों मानदंडों के लिए 25-25 अंक निर्धारित हैं।

फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 8वीं कक्षा की मार्कशीट।
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए)।
  • जाति प्रमाणपत्र।
  • बीसी उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाणपत्र और नॉन-क्रीमी लेयर का घोषणा पत्र।
  • पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए डिस्चार्ज बुक।
  • पहले से नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।

आवेदन का सीधा लिंक: https://phconapp.formflix.org/chowkidar/

Share This Article