सुबह 5 बजे सलमान खान ने दिया फैंस को सरप्राइज, ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज

Thecity news
2 Min Read

फिल्म की रिलीज डेट पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन सलमान ने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने से फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सेंसर बोर्ड और अन्य वजहों के चलते फिल्म की रिलीज अटकी हुई है। इसके बावजूद सलमान खान के काम की रफ्तार कम नहीं हुई है। वह वामसी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सुबह 5 बजे अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। इस गाने का नाम ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ है।

सलमान खान ने शेयर किया नया गाना

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, “डिपार्चर होने का समय सुबह 5:12 बजे। फ्लाइट समय पर है, 2 पेग अंदर हैं और मैं अपनी ‘सेक्सी ब्यूटी’ के साथ उड़ान भर रहा हूं… पता नहीं कहां लैंड करूंगा।”

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। इस गाने में ‘2 पेग डाउन’ जैसे मजेदार बोल हैं। खास बात यह है कि सलमान खान ने इसमें अपनी आवाज भी दी है।

हालांकि, गाने को लेकर कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। उनका सवाल है कि ‘मातृभूमि’ जैसी फिल्म में इस तरह के गाने की क्या जरूरत है।

फिल्म की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन नए गाने ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

पहले भी अपनी आवाज दे चुके हैं सलमान

सलमान खान के लिए फिल्मों में गाना गाना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह अपनी कई फिल्मों के गानों को आवाज दे चुके हैं। इनमें ‘किक’ का गाना ‘हैंगओवर’ और ‘चांदी की डाल पर’ जैसे ट्रैक शामिल हैं। ‘वांटेड’ और ‘जय हो’ से जुड़े गानों में भी उन्होंने अपनी आवाज दी है।

Share This Article