देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India ने अप्रेंटिस के 715 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट SBI Careers या अप्रेंटिसशिप पोर्टल Apprenticeship India, NSDC Apprenticeship और BFSI SSC पर जाकर किया जा सकता है।
एसबीआई इससे पहले वर्ष 2023 में 6000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती कर चुका है। इस बार भी बड़ी संख्या में युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
स्थानीय भाषा परीक्षा होगी जरूरी
ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थी को उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। भाषा परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा।
यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उम्मीदवार SBI Query Portal पर जाकर बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
क्या ट्रेनिंग के बाद SBI में नौकरी पक्की मिलेगी?
एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिस पद नियमित नौकरी नहीं है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बैंक में स्थायी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी।
महत्वपूर्ण बातें
- अप्रेंटिस पद को नियमित या संविदा रोजगार नहीं माना जाएगा।
- प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को कार्य क्षेत्र से मुक्त कर दिया जाएगा।
- चयनित प्रशिक्षुओं को SBI कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा।
- बैंक कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ अप्रेंटिस को नहीं मिलेंगे।
हालांकि, ट्रेनिंग पूरी करने और कौशल मूल्यांकन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में होने वाली SBI Clerk भर्ती में विशेष लाभ मिलेगा।
SBI Clerk भर्ती में मिलेगा फायदा
आयु सीमा में छूट
SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस को क्लर्क भर्ती में आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- GEN/EWS – 1 वर्ष
- OBC – 4 वर्ष
- SC/ST – 6 वर्ष
- PwBD (Gen/EWS) – 11 वर्ष
- PwBD (OBC) – 14 वर्ष
- PwBD (SC/ST) – 16 वर्ष
बोनस अंक भी मिलेंगे
SBI Clerk मुख्य परीक्षा में प्रशिक्षित अप्रेंटिस को अधिकतम अंकों का 2.5% बोनस मिलेगा। यानी 200 अंकों की परीक्षा में 5 अतिरिक्त अंक कुल स्कोर में जोड़े जाएंगे।
SBI Apprentice Recruitment 2026: योग्यता
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / EWS – 300 रुपये
- SC / ST / PwBD – कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
विषयवार प्रश्न
- सामान्य/वित्तीय जागरूकता – 25 प्रश्न
- सामान्य अंग्रेजी – 25 प्रश्न
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 25 प्रश्न
- तर्कशक्ति क्षमता एवं कंप्यूटर अभिरुचि – 25 प्रश्न
प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित रहेगा।
नेगेटिव मार्किंग
गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
न्यूनतम पासिंग मार्क्स में छूट
ओबीसी, एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को न्यूनतम पासिंग मार्क्स में 5% की छूट मिलेगी।
स्टाइपेंड
प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

