मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की विशेष छात्रवृत्ति योजना बड़ा अवसर लेकर आई है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) योजना के तहत संचालित स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम (SSSJKL) में पात्र छात्रों को कोर्स के अनुसार ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस अलाउंस दिया जाता है।
किस कोर्स के लिए कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
MBBS/BDS और समकक्ष मेडिकल कोर्स:
मेडिकल छात्रों को प्रति वर्ष अधिकतम ₹3 लाख तक की ट्यूशन फीस सहायता मिलेगी।
इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट, लॉ समेत प्रोफेशनल कोर्स:
इन कोर्सों के लिए प्रति वर्ष ₹1.25 लाख तक की फीस सहायता दी जाएगी।
डिप्लोमा और लैटरल एंट्री:
इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों और दूसरे वर्ष में लैटरल एंट्री लेने वाले छात्रों को भी ₹1.25 लाख प्रति वर्ष तक सहायता मिलेगी।
जनरल डिग्री कोर्स:
सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ₹30,000 प्रति वर्ष की सहायता निर्धारित है।
मिलेगा ₹1 लाख का मेंटेनेंस अलाउंस
ट्यूशन फीस के अलावा सभी चयनित छात्रों को रहने, खाने और अध्ययन सामग्री के खर्च के लिए ₹1 लाख प्रति वर्ष का मेंटेनेंस अलाउंस भी दिया जाएगा। यह राशि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से 10 समान किस्तों में सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी—
- आवेदक जम्मू-कश्मीर या लद्दाख का स्थायी निवासी हो।
- 12वीं की परीक्षा वर्ष 2025 या 2026 में जम्मू-कश्मीर या लद्दाख के मान्यता प्राप्त बोर्ड (जैसे JKBOSE या CBSE) से उत्तीर्ण की हो।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो।
आवेदन और दस्तावेज सत्यापन
पात्र उम्मीदवार AICTE के विशेष पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करते हैं। आवेदन के बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित FDVC केंद्रों पर कराया जाता है। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची और सीट आवंटन जारी किया जाता है। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग के बाद छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाती है।
आवेदन प्रक्रिया हुई समाप्त
AICTE की इस विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। वर्ष 2026 के लिए 12वीं के छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई और डिप्लोमा धारकों के लिए 30 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

